फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

70 साल से बंजारा समाज विकास के मामले में पिछड़ा है : नायक

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य ओमप्रकाश नायक ने कहा कि 70 साल में बंजारा समाज विकास के मामले में पिछड़ा है। हालांकि, भाजपा सरकार समाज के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। अलबत्ता, इस समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने नितांत आवश्यकता है। सरकार से यही मांग भी है।
कलेक्ट्रेट सभागार में उन्होंने कहा कि बंजारा समाज राजनैतिक दलों की उपेक्षा व शासन प्रशासन की उदासीनता से पिछड़ा है। एक सवाल के जवाब में नायक ने कहा कि भाजपा ने कभी भी दलितों के साथ किसी भी तरह का भेदभाव नहीं किया है। भाजपा एससी/एसटी एक्ट का दुरुपयोग नहीं होने देगी। अलीगढ़ में बंजारा समाज का 76 गांव है। अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र में बंजारा समाज का 50 हजार से अधिक वोट है। प्रदेश में बंजारा समाज की 65 लाख से अधिक आबादी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएगी सर्वे टीम
ओमप्रकाश नायक ने यहां अखिल भारतीय बंजारा महासभा के प्रदेश पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्याें के साथ बैठक की, जिसमें उत्तर प्रदेश में बंजारा समाज को अनुसूचित जनजाति में शामिल किए जाने के लिए भारत सरकार के निर्देश पर शोध और सर्वे के लिए सोमवार को प्रदेश के समस्त जिलों में अधिकारियों की 2-2 टीमें आ रही हैं। यह टीमें बंजारा समाज की बस्तियों में बंजारा समाज के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक व राजनैतिक पिछड़ेपन की स्थिति का आंकलन करेगी। इस मौके पर महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष ताराचंद्र नायक, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह नायक, महासचिव राजेंद्र सिंह, सचिव राकेश सिंह नायक, मंत्री मनवीर सिंह, मीडिया प्रभारी गजेंद्र सिंह, पिंटू नायक, विवेक नायक, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें