फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की हत्या कराने वाले उनके नाम पर कर रहे राजनीति : रामवृक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के एमएलसी रामवृक्ष यादव ने भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि आजादी की लड़ाई के दौरान तिरंगा जलाने वाले भाजपाई आज तिरंगा यात्रा की बात करते हैं। इन्हीं लोगों ने महात्मा गांधी की हत्या करायी और अब बापू के नाम पर राजनीति कर रहे हैं। इन भाजपाइयों को राष्ट्रवाद से मतलब नहीं है। इनकी विचारधारा सावरकर एवं बुलवरकर के सिद्घांतों पर चल रही है। वर्ष 2019 में होने वाले चुनावों में जनता इन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमानत जब्त हो जाएगी। 27 अगस्त को गाजीपुर से शुरू होने वाली समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय यात्रा भाजपा सरकार के काले कारनामों को उजागर करेगी। यह यात्रा बुधवार सायं अलीगढ़ पहुंचेगी।

प्रेस से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि योगी सरकार वर्ष 2019 में गिर जाएगी। दलितों के सवाल पर उन्हीं के विधायक एवं मोदी सरकार के सांसदों में रोष व्याप्त है। मोदी सरकार ने अपने एजेंडे में दो करोड़ लोगों को नौकरी, इतने ही आवास, काला धन वापस लाने एवं भारत पाक सीमा पर एक सिर के बदले दस सिर लाने, बनारस को क्यूटो बनाने, स्वच्छ भारत एवं अच्छे दिन लाने की बात कही थी। इनमें से एक भी वायदा पूरा नहीं हुआ।
विज्ञापन


यह सरकार सांप्रदायिक और पूंजीपतियों की सरकार है। जो नागपुर से अडानी एवं अंबानी के इशारे पर चल रही है। देश को अंग्रेजों ने उतना नहीं लूटा था, जितना मोदी सरकार ने लूटा है। पहले सरकारी बैंकों में घोटाले नहीं होते थे। अब मोदी के चहेते नीरव मोदी, ललित मोदी, माल्या जैसे लोगों जिनसे वह विदेशों में गलबहियां लेते हैं। सपा के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव राष्ट्रीय राजनीति के क्षितिज पर महत्वपूर्ण स्थान बनाते जा रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने एलान किया है कि सांप्रदायिक ताकतों को रोकने के लिए यदि दो कदम पीछे भी हटना पड़े तो वे ऐसा करेंगे। इस मौके पर सपा महानगर अध्यक्ष जावेद अजीज, पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक, कालीचरण यादव, शान मियां, डॉ. बादशाह खान, रत्नाकर पांडेय, सुशील गौड़, राहत अली, दिनेश यादव, दानिश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें