न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
माध्यमिक शिक्षा विभाग के 63वें खेलकूद युवा समारोह का बुधवार को अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में मंडलायुक्त अजयदीप सिंह व संयुक्त शिक्षा निदेशक ने शुभारंभ किया।
यहां मंडलायुक्त अजयदीप सिंह ने कहा कि दृढ़ निश्चय, ऊर्जा, उत्साह से किसी भी प्रतियोगिता में विजय हासिल की जा सकती है। नियमित अभ्यास से ही जटिल से जटिल खेल में पारंगत होने की कला आती है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, सह जिला विद्यालय निरीक्षक दीप्ति वार्ष्णेय, डॉ. विपिन वार्ष्णेय, अंबुज जैन, कृष्ण कुमार शर्मा, मधु वार्ष्णेय, डॉ. अनूप शर्मा ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद प्रारंभ हुई क्रीड़ा प्रतियोगिताएं आरंभ हुई। जिसमें खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में हरिश्चंद्र सिंह, डॉ. डीके शर्मा, डॉ. कौशलेंद्र यादव, महेश कुमार शर्मा, डालेश कांकरान, डॉ. दिनेश शर्मा, डॉ. इंदु सिंह, मनोरमा ठाकुर, नीलम कौशिक, नागेंद्र सिंह चौहान, भूप सिंह बघेल आदि का सहयोग रहा।
इन खेलों में यह रहे विजेता
800 मी. सीनियर वर्ग दौड़ में पिसावा के हरेंद्र कुमार प्रथम, अतरौली के दीपक यादव द्वितीय तथा इगलास के आकाश तृतीय रहे। सीनियर बालिका 800 मीटर दौड़ में कोल की दीक्षा आर्य प्रथम, इगलास की काजल द्वितीय व कोल की श्वेता गोयल तृतीय रहीं। जूनियर बालक वर्ग 800 मीटर दौड़ में अरविंद कुमार खैर प्रथम, सचिन कुमार इगलास द्वितीय, सौरभ शर्मा खैर तृतीय। सब जूनियर बालक 600 मीटर दौड़ में लोकेश कुमार अतरौली प्रथम, आकाश इगलास द्वितीय, कपिल कुमार खैर तृतीय।
जूनियर बालिका 800 मी. दौड़ में सीमा इगलास प्रथम, मिन्नी इगलास द्वितीय, सविता अतरौली तृतीय। सब जूनियर बालिका 600 मीटर दौड़ में उमा इगलास प्रथम, अमीषा इगलास द्वितीय, पल्लवी अतरौली तृतीय रहीं। सीनियर बालक गोला फेंक में विक्रम सिंह अतरौली प्रथम, पुष्पेंद्र कुमार कोल द्वितीय, विकास कुमार इगलास तृतीय। जूनियर बालक वर्ग में नीरू उपाध्याय अतरौली प्रथम, हरेंद्र कुमार इगलास द्वितीय, रोहित सिंह इगलास तृतीय। सब जूनियर बालक वर्ग में विभांशु अतरौली प्रथम, सोनू कुमार अतरौली द्वितीय, हृदेश कुमार कोल तृतीय स्थान पर रहे।
सीनियर बालिका वर्ग गोला फेंक में गुंजन अतरौली प्रथम, कविता कोल द्वितीय, डॉली इगलास तृतीय। लंबी कूद जूनियर बालिका वर्ग में जया अतरौली प्रथम, सलोनी कोल द्वितीय, कुसुमा खैर तृतीय रहीं। 100 मीटर जूनियर बालक वर्ग फाइनल में दीपक कुमार इगलास प्रथम, दीपक सिंह कोल द्वितीय व अकरम अली खैर तृतीय स्थान पर रहे।