फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन की बहाली को राज्य कर्मचारी भरेंगे हुंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर राज्य कर्मचारी पांच सितंबर को कलेक्ट्रेट पर एक साथ एक मंच पर अपने हक के लिए हुंकार भरेंगे। इससे पूर्व नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज से कलेक्ट्रेट तक शांति पैदल मार्च भी निकलेगा।

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत शर्मा ने पत्रकारों को बताया कि पुरानी पेंशन बहाल न होने के चलते शिक्षकों में नहीं, अधिकारियों व कर्मचारियों में गुस्सा है। उन्होंने कहा कि कलेक्ट्रेट पर सुबह 10 बजे धरना-प्रदर्शन होगा। इसमें 16 संगठन के पदाधिकारी शामिल होंगे। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


महामंत्री इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पेंशन बुढ़ापे का सहारा होती है। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष जेके सचान ने कहा कि नई पेंशन नीति कर्मचारियों के लिए अच्छी नहीं है। इस मौके पर महेश चंद्र राजपूत, कुलदीप शर्मा, प्रशांत बाल्यान, सुरेंद्र कुमार शर्मा, विमल कुमार चौहान, अरविंद कुमार सिंह, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें