फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों से पावर आफ अटार्नी लेकर काट दी अवैध कालोनी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


उसने किसानों से पावर आफ अटार्नी लेकर अवैध रूप से कालोनी काट दी। कालोनी की हद में किसानों की ही नहीं, बल्कि ग्राम समाज की बेशकीमती खलियान की भूमि भी ले ली और गेट बंद कालोनी काट डाली। यह करतूत है खेरेश्वर मंदिर से सटे ग्राम वाजिदपुर नादा की पूर्व प्रधान पति की। प्रधान की शिकायत पर बुधवार को तहसील कोल की टीम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह की अगुवाई में खलियान की 1.256 हेक्टेयर भूमि से अवैध कब्जा हटवा दिया। अतिक्रमण मुक्त करायी गई भूमि की कीमत 7.53 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

महानगर के प्रसिद्घ खेरेश्वर मंदिर के समीप स्थित ग्राम वाजिदपुर नादा के प्रधान सोनू ने पिछले दिनों डीएम से शिकायत की थी कि पूर्व प्रधान पति बब्बन ने ग्राम समाज की खलियान की जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर कालोनी काट दी है। डीएम ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम कोल जोगिंदर सिंह को जांच के आदेश दिये। बुधवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में टीम गांव पहुंची।
विज्ञापन


नापजोख में पता चला कि कालोनाइजर ने खलियान की 1.256 हेक्टेयर भूमि पर अवैध कब्जा किया हुआ है। इसे महाबली की मदद से ध्वस्त करा दिया गया। मौके पर आए कालोनाइजर एवं उसके साथियों की किसी भी दलील को कान नहीं दिया गया। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट जोगिंदर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पूर्व प्रधानपति बब्बन ने ग्राम समाज की खलियान की भूमि से सटी किसानों की 12 बीघा भूमि की पावर आफ अटार्नी लेकर अवैध रूप से कालोनी काटते हुए गेट बंद कालोनी बना ली थी।
विज्ञापन


इस कालोनी में खलिहान की 1.256 हेक्टेयर भूमि भी मिला ली। यह अवैध कब्जा पांच सालों से चला आ रहा था। इसे तुड़वा दिया गया है। गांव में ही मरघट के एक नंबर को भी अतिक्रमण मुक्त कराया गया है। एक ऊसर के नंबर पर भी अवैध कब्जा है, उसे भी जल्द ही हटवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें