फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अलीगढ़ कार्निवल का रंगारंग उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन

अमर उजाला अलीगढ़ कार्निवल 2018 का रंगारंग उद्घाटन गुरुवार को नगर निगम के जवाहर भवन परिसर में हुआ। महापौर मो. फुरकान, शहर विधायक संजीव राजा, एडीएम सिटी श्याम बहादुर सिंह और नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कार्निवल का उद्घाटन किया।

विधायक संजीव राजा ने कहा कि शहर को स्वस्थ और अच्छा मनोरंजन देने का अमर उजला का यह शानदार प्रयास है। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा कि स्वच्छता जागरूकता और पर्यावरण संरक्षण के संबंध में यहां पर होने वाले कार्यक्रम सराहनीय हैं।
विज्ञापन


कार्निवल में बनारसी साड़ी, भागलपुरी सिल्क, आगरा का पापड़, दिल्ली की आर्टिफीशियल ज्वैलरी, सोफा कम बेड, राजस्थानी अचार, खुर्जा की पाटरी, सहारनपुर का फर्नीचर, फैशनेवल आयटम, इलेक्ट्रोनिक्स गुड्स, होम एप्लाइंसेस आदि के स्टाल सजे हैं। साथ ही बच्चों के लिए ट्वायज, ऊंट की सवारी, ड्रेगन, भूत बंगला, जंपिंग जैक, वोटिंग, बाउंसी आदि आकर्षण का केंद्र हैं।

सनी डांस एकेडमी ने दिया स्वच्छता का संदेश
आयोजन के दौरान नगर निगम की ओर से पॉलिथीन के इस्तेमाल न करने को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों को साफ सफाई के महत्व के विषय में भी अवगत कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गुरुवार को कार्निवल के मंच से सनी डांस एकेडमी के कलाकार संस्कृति कार्यक्त्रस्म प्रस्तुत दी और शहर को पालिथीन मुक्त बनाने और साफ सुथरा बनाए रखने के लिए जागरूकता संदेश दिया। मश्हूर गायक बाबर मुकेश ने अपने अंदाज से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एकेडमी के कलाकारों में शिवम, आशुतोष, अमन चौधरी, कपिल कुमार, मनु वर्मा, मुकुल चौहान, दीपक, अंकुश राज, कुलदीप आदि मौजूूद थे।

आयोजन के सहयोगी
समृद्धि स्वैच्छिक संगठन- मुख्य पार्टनर
वरुण न्यूज 18, इलेक्ट्रोनिक पार्टनर
रेडियो करंट- रेडियो पार्टनर
नगर निगम- सांस्कृतिक पार्टनर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें