फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोठी लंक राम में पानी की किल्लत प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


भीषण गर्मी में पानी की किल्लत होने से लोगों का धैर्य और संयम जवाब दे रहा है। कोठी लंकराम में कई दिनों से पानी की समस्या के चलते परेशान लोगों ने शुक्रवार को खाली बाल्टी रखकर प्रदर्शन किया। बाद में स्थानीय लोगों ने उन्हें समझा कर शांत किया।

भीषण गर्मी में पानी के संकट का मुद्दा मंगलवार को नगर निगम बोर्ड की बैठक में भी गूंजा था। किसी भी सभासद ने पेयजल की स्थिति पर संतोष व्यक्त नहीं किया था।
विज्ञापन


शहर में सराय रहमान, नई बस्ती, ऊपर कोट, मामू भांजा, सराय काबा, गूलर रोड, कोठी लंकराम में किसी न किसी रूप में पानी का संकट बना हुआ है। कोठी लंकराम में कुछ दिन पहले सहायक अभियंता जल एनके कनौजिया भी टीम के साथ पहुंचे थे और पाया था कि पाइप लाइनों में पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन


उस समय समाधान की बात कही गई थी, लेकिन शुक्रवार को स्थानीय लोग, महिलाएं आदि खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन करने लगे। बाद में कुछ लोगों ने नगर निगम बात की जिसके बाद उन्हें समझा कर शांत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें