फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीट में स्टूडेंट ने कामयाबी का परचम लहराया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नीट (नेशनल इलिजबिलिटी कम इंट्रेंस टेस्ट) में कोचिंग सेंटर संचालकों ने अपने-अपने कोचिंग सेंटर के बच्चों के बेहतर प्रदर्शन के दावे किए हैं।

एक्सीलेंस क्लासेज
रामघाट रोड स्थित एक्सीलेंस क्लासेज में 16 विद्यार्थियों ने अपना नाम सफलता सूची में दर्ज कराया है। इसमें सौरभ कुमार, सिद्धांत शर्मा, शीतल शर्मा, स्वलेहा असलम, इल्मा, फायजा, उमा यादव, हिमांशु, प्रिया शर्मा, शुभम, जागृति सिंह, सचिन पांचाल, दानिश, विभोर सक्सेना, कुलदीप शर्मा, जगदीश सिंह आदि हैं।

सौरभ कुमार की 1633 रैंक, सचिन को 2186 रैंक, विभोर को 3911 रैंक, जागृति सिंह को 4178 रैंक, दानिश को 6307 रैंक मिली है। सह निदेशक रोहित अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। इस मौके पर प्रभांशु मित्तल, संक्षिप्त कुशवाह, सुमित सक्सेना, मनोज कुमार, विशा गुप्ता, ईषांक गोयल, कुलदीप शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन


ऑर्गेनान क्लासेज के मेधावी विश्वजीत पढ़ते हैं पांच घंटे

नीट में 1108वीं रैंक लोन वाले मेधावी विश्वजीत सिन्हा रोजाना कोचिंग क्लासेज के अलावा पांच घंटे पढ़ते हैं। विश्वजीत के पिता चंद्रभूषण प्रसाद सरकारी कर्मचारी हैं, जबकि मां गृहणी हैं। उन्होंने तनाव रहित होकर कक्षाओं में एकाग्र होकर पढ़ने का सुझाव दिया है।
विज्ञापन


विश्वजीत की बड़ी बहन डॉ. श्वेता गायनोकॉलोजी से पीजी कर रही हैं। मझली बहन देवांशी प्रसाद एमबीबीएस तृतीय वर्ष एएमयू से कर रही हैं। विश्वजीत ने सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन, शिक्षक नवेद सिद्दीकी, प्रमोद कुमार, डॉ. धीरेंद्र सिंह सर को दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें