फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकली बिटुमिन के आरोपियों को छोड़े जाने की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


इगलास के गांव मोहकमपुर स्थित गोदाम में नकली बिटुमिन बनते रंगे हाथों पकड़े गए मामले के आरोपी टैंकर चालक एवं परिचालक को पुलिस द्वारा छोड़े जाने के मामले में जिलाधिकारी ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने इस मामले में एसएसपी से बात कर जांच कराने के निर्देश दिए हैं।

मंगलवार रात पूर्ति विभाग की टीम ने गांव मोहकमपुर स्थित गोदाम में छापा मारकर वहां नकली बिटुमिन बनते पकड़ा था। इस मामले में एक बिटुमिन से भरे टैंकर एवं उसमें मौजूद चालक एवं परिचालक को पकड़ा गया था।
विज्ञापन


मामले के चार अन्य आरोपी फरार हैं, लेकिन इगलास पुलिस ने दोनों आरोपी चालक परिचालक को चंद घंटे बाद ही सात वर्ष से कम सजा वाले अपराध में थाने से ही जमानत के नियम की आड़ में छोड़ दिया।
विज्ञापन


इससे मामले की जांच पर असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है। मजे की बात यह है कि छापे की यह कार्रवाई पुलिस को मिली सूचना पर ही की गई थी और पुलिस ने ही आरोपियों को छोड़ दिया। डीएम चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि इस मामले में उन्होंने एसएसपी से बात की है और उन्हें जांच के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें