फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एएमयू: भाजपा बताए जिन्ना की जगह किसकी तस्वीर लगाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के दिल्ली के विधायक अमानत उल्ला ने भाजपा से पूछा कि अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के छात्रसंघ भवन में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर की जगह किसकी तस्वीर लगाएं, वह ही बता दे। वे यहां आंदोलनरत छात्रों को समर्थन देने आए थे। आरोप लगाया कि इस विवाद के पीछे भाजपा की चुनावी रणनीति है।

अमानत उल्ला ने पत्रकारों के सवाल के जवाब में कहा कि जिन्ना की जगह किसकी तस्वीर लगाएं, यह आरएसएस और भाजपा ही बता दे। सच यह है कि इन दोनों संगठनों की देश की आजादी में कोई भूमिका ही नहीं है। ऐसा मुद्दा उस समय भी उठा था, जब उन्होंने दिल्ली विधानसभा भवन में टीपू सुल्तान की तस्वीर लगाई थी।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि जिस तरह जायज मांगों को लेकर छात्रों से मारपीट की गई, वह ठीक नहीं है। उनकी मांगें सरकार को मान लेनी चाहिए। धरना दे रहे छात्रों को ताकत देने पहुंचे विधायक ने कहा कि आरएसएस व भाजपा नहीं चाहती कि मुद्दे की बात हो। कर्नाटक के चुनाव में जिन्ना और एएमयू की बात हो रही है।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि एएमयू परिसर में छात्रों से अभद्रता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आरएसएस व भाजपा देश की शिक्षण संस्थाओं को बर्बाद करना चाहती हैं। उन्हें वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव दिख रहा है। बोले कि सरकार भाजपा की है तो वह क्यों नहीं कानून बनाती? कानून बनाएंगे तो जिन्ना की तस्वीर हट जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें