फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर से दूध की चोरी व मिलावट करते तीन दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंकर से दूध की चोरी व मिलावट करते तीन दबोचे
विज्ञापन


क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।

थाना क्षेत्र के अंतर्गत जीटी रोड स्थित गांव रोहिनासिंहपुर में सोमवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस ने दिल्ली जा रहे टैंकर से दूध की चोरी व दूध मे मिलावट करने के आरोप में ड्राइवर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

मौके पर करीब 19 हजार लीटर दूध बरामद किया गया है। यह दूध एनसीआर की आनंद कंपनी को सप्लाई किया जाना था। एफडीए विभाग की टीम ने दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया है। आनंद कंपनी के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6.30 बजे पीआरवी पर तैनात दरोगा शेर सिंह अपने साथी कांस्टेबल भगवानदास व चालक सुरेश के साथ सड़क पर खडे़ थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गांव रोहिनासिंहपुर में कुछ लोग दूध में मिलावट कर रहे हैं। इस पर यह लोग वहां पहुंच गए। पुलिस कर्मियों ने टैंकर से दूध निकालते तीन लोगों को रंगे हाथ दबोच लिया।

उन्होंने मामले की जानकारी तत्काल थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर पनेठी चौकी इंचार्ज हरेंद्र मलिक, दरोगा समरपाल सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने देखा कि टैंकर में करीब 15 हजार लीटर दूध भरा हुआ था। इसके अलावा करीब चार हजार लीटर दूध नीचे रखे ड्रमों में भरा था।

इस मामले में पुलिस ने टैंकर के ड्राइवर समेत तीन लोगों को पकड़ा लिया जिन्होंने अपना नाम सौरभ पुत्र बिजेंद्र सिंह, मोनू पुत्र चंद्रपाल सिंह निवासी अरनिया जिला बुलंदशहर व राशिद पुत्र जमाल खां निवासी गांव भवरा थाना गुलावटी बताया है। इन तीनों को पुलिस थाने ले गयी तथा दूध पकड़ने की जानकारी एफडीए के अधिकारियों दी। एफडीए की टीम ने दूध का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

- बरामद किए गए दूध का सैंपल लिया गया है, जिसे जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में आनंद कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया गया है।
विज्ञापन

- धर्मेंद्र द्विवेदी, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी

मिली सूचना के आधार पर दूध का टैंकर पकड़ा गया है। पकड़े गए तीन लोगों को बरामद दूध के साथ थाने लाया गया है। जिस आनंद कंपनी को यह माल सप्लाई किया जा रहा था, उसको सूचना दी जा चुकी है। मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
- डॉ. यशवीर सिंह, एसपी देहात।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें