कार में छेड़छाड़ करते पुलिस ने दबोचे युवक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
चंडौस कस्बे में एक किशोरी के साथ कार में छेड़छाड़ कर रहे चार युवकों को पुलिस ने दबोच लिया।
शुक्रवार को चंडौस क्षेत्र में एक किशोरी का गैंगरेप होने से बाल बाल बचा। अगर पुलिस समय से नही पहुंचती तो चंडौस में बहुत बड़ी घटना हो जाती। बता दें कि शुक्रवार को करीब दोपहर दो बजे के करीब पिसावा के एक गांव निवासी किशोरी चंडौस कस्बे में आई हुई थी। बताया जाता है कि कस्बे में उसको उसका एक प्रेमी मिल गया। प्रेमी ने इसकी जानकारी अपने दोस्तों को दी तो चार अन्य दोस्त एक कार लेकर उसके पास पहुंच गए।
ये लोग किशोरी को कार में बैठाकर चंडौस गौमत रोड पर ले गए और वहां पर किशोरी के साथ अश्लील हरकत कर ही रहे थे कि वहां से गुजर रहे राहगीरों की नजर उस गाड़ी पर पड़ गई। राहगीरों ने इसकी जानकारी चंडौस पुलिस को दी। पुलिस भी समय रहते पहुंच गई। पुलिस को देखकर प्रेमी के दो साथी तो वहां से फरार हो गए। पुलिस किशोरी व प्रेमी के साथ दो अन्य साथियों को थाने ले आई। थाने लाकर तीनों युवकों से पूछताछ की तथा किशोरी के परिजनों को भी थाने बुलाया गया। लेकिन किशोरी के परिजनों ने किसी भी कार्यवाही से इंकार कर दिया तथा डॉक्टरी परीक्षण के लिए भी मना कर दिया। वे किशोरी को लेकर घर चले गए।
घटना की जानकारी होने पर एएसपी नीरज जादौन भी चंडौस कोतवाली पहुंच गए। उन्होंने ने भी देर शाम तीनों युवकों से पूछताछ की। उसके बाद करीब साढ़े आठ बजे के तीनों युवकों को थाने से ही छोड़ दिया गया। इसको लेकर चंडौस कस्बे में तरह तरह की चर्चाएं रहीं।
एक किशोरी के साथ तीन युवकों को पुलिस ने शुक्रवार को एक गाड़ी में पकड़ा था। पुलिस चारों को थाने ले आई थी। किशोरी के परिजनों को बुलाया गया था। जिन्होंने पकड़े गए युवक के खिलाफ किसी भी प्रकार की कार्यवाही कराने से इंकार कर दिया है। कोई शिकायत न होने के कारण तीनों युवकों को छोड़ दिया गया है। - नीरज जादौन एएसपी