फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़... शासन का आदेश आया, बजट नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
शासन का आदेश आया, बजट नहीं
विज्ञापन


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।

शासन का यह आदेश तो आ गया है कि ही परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्कूल प्रबंध समिति द्वारा स्वेटर क्रय कर इनका छह जनवरी से वितरण शुरू करा दिया जाए, लेकिन अभी तक इसके लिए शासन ने बजट नहीं भेजा है। ऐसे में यह तय है कि इस बार बच्चों को सर्दी बीतने के बाद ही स्वेटर मिल सकेंगे।

योेगी सरकार ने यह घोषणा की थी कि परिषदीय स्कूलों के बच्चों को स्वेटर मिलेंगे। यह स्वेटर सर्दी के मौसम से पहले ही मिल जाने थे, लेकिन काफी समय तक शासन स्तर पर टेंडर का झोल फंसा रहा। अब शासन ने यह आदेश दिया कि स्वेटर स्कूल प्रबंध समिति ही खरीदेगी और इसका वितरण भी विद्यालय स्तर से ही होगा। हर स्वेटर की कीमत अधिकतम 200 रुपये रखी गई है।
विज्ञापन


यह भी आदेश दिया गया कि स्वेटरों का क्रय कर इसका वितरण छह जनवरी से शुरू करा दिया जाए लेकिन खेदजनक पहलू यह है कि अब छह जनवरी में महज एक दिन शेष है और अभी तक यहां इसके लिए बजट नहीं आया है। बजट आने के बाद क्रय और फिर वितरण में भी समय लगेगा। ऐसे में यह तय है कि तब तक शीतलहर थम जाएगी।
विज्ञापन


वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक) बीबी पांडेय का कहना है कि स्कूल प्रबंध समिति द्वारा ही स्वेटर क्रय किए जाएंगे और इनका वितरण कराया जाएगा। जैसे ही शासन बजट भेजेगा, स्वेटर क्रय करने शुरू कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें