फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम धान खरीद पर कमिश्नर की तनी भौहें

विज्ञापन
विज्ञापन
कम धान खरीद पर कमिश्नर की तनी भौहें
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

कम धान खरीद पर मंडलायुक्त भड़क गए। उन्होंने जिला धान खरीद अधिकारी, खाद्य विभाग, एसएफसी, एफसीआई एवं यूपी एग्रो के अफसरों को शो काज नोटिस जारी करने के आदेश जारी कर दिए हैं। कम खरीद की मंडलीय कमेटी बनाकर जांच के आदेश किए हैं तो हर सप्ताह 3800 मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। स्पष्ट कहा है कि यदि लक्ष्य का दस फीसदी धान किसानों से नहीं खरीदा गया तो संबंधित अफसरों को निलंबित कर दिया जाएगा।

मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा अपने शिविर कार्यालय में धान क्रय केंद्रों की समीक्षा कर रहे थे। पता चला कि अब तक 38 हजार मीट्रिक टन के सापेक्ष 311.16 मीट्रिक टन धान खरीदा गया है जो एक प्रतिशत से भी कम है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक किसानों से धान खरीद कर उन्हें लाभान्वित किया जाए। इस मामले में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि पता चला है कि मंडी समितियों में किसान अपना धान 1350 रुपये प्रति क्विंटल की दर से बेच रहे हैं। जबकि शासन द्वारा कॉमन धान का समर्थन मूल्य 1550 रुपये एवं ए ग्रेड के धान का मूल्य 1590 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जब सरकार द्वारा किसानों को धान का अधिक मूल्य दिया जा रहा है तो वह क्रय केन्द्रों पर अपना धान क्यों नहीं बेच रहे हैं यह बात समझ से परे है। इसमें अधिकारियों की लापरवाही साफ नजर आ रही है। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 11000 मीट्रिक टन धान किसानों से क्रय किया गया है। चालू वित्तीय वर्ष में धान खरीद के लक्ष्य को 31 जनवरी तक हर हाल में पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें