फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दारुल कजा अदालत में पांच के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
दारुल कजा अदालत में पांच के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। पद को लेकर हो रही लड़ाई का हल कुरान और हदीस की रोशनी में निकले, इसके लिए समाज सुधार संगठन के अध्यक्ष चौधरी इफराहीम हुसैन ने मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड की दारुल कजा अदालत में पांच के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। शहर के काजी मुफ्ती आमिर ने प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया है। इस मामले में 11 दिसंबर को सुनवाई होगी।

वादी चौधरी इफराहीम के मुताबिक, तबलीग जमात का केंद्र हजरत निजामुद्दीन नई दिल्ली है, जो कुरान और हदीस के बताए रास्ते पर चलने की पैरवी करता है। मगर कुछ लोग इससे इतर पद के लिए आपस तके लड़ते-झगड़ते रहते हैं, इसलिए यह मामला दारुल कजा अदालत में अलीगढ़ तबलीग जमात के जिम्मेदार मौलाना आमिर खान, डॉ. सनाउल्लाह, हाजी हबीबुर्रहमान, मरकज निजामुद्दीन नई दिल्ली के जिम्मेदार मौलाना साद और मौलाना लार्ड साहब के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अदालत से मांग की गई है कि पक्षकारों से बुलाकर फैसला लिया जाए कि कुरान और हदीस के अनुसार लड़ाई-झगड़े का हल तलाश करने में सफल क्यों नहीं हो रहे हैं और वह भी स्पष्ट किया जाए। पक्षकार कुरान और हदीस के अनुसार चल रहे हैं या अपने-अपने जाति नजरिये अनुसार चल रहे हैं। इस मामले में सुनवाई 11 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें