फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के सम्मेलन में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बसपा के सम्मेलन में जमकर हंगामा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

अलीगढ़। बहुजन समाज पार्टी के महापौर प्रत्याशी मोहम्मद फुरकान के आवास पर शनिवार को कार्यकर्ता सम्मेलन बुलाया गया था, जिसमें कार्यकर्ताओं ने पार्टी के कोऑर्डिनेटर पर टिकट बेचने का आरोप लगाया, जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए कोआर्डिनेटरों को मारपीट की धमकी तक दे डाली।

इस मीटिंग में पार्टी के कोआर्डिनेटर सूरज सिंह, कोआर्डिनेटर महेश चौधरी, कोआर्डिनेटर रणवीर कश्यप भी पहुंचे थे, जैसे ही कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए जोनल कोआर्डिनेटर सूरज सिंह ने माइक हाथ में लेकर बोलने की शुरुआत की ही थी कि सामने की पंक्ति में बैठे वरिष्ठ बसपा नेताओं ने आरोप लगाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कह दिया कि तुम लोगों को हम सबक सिखाएंगे, क्योंकि तुम जैसे लोग पार्टी का नाम बदनाम कर रहे हैं। बहन जी के नाम पर अवैध उगाही कर रहे हो। तुम जैसे लोगों की वजह से पार्टी खत्म होती जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें