फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तनिष्क के शोरूम में महिला जालसाजों ने तीन लाख की चूड़ियां कीं पार

विज्ञापन
विज्ञापन
तनिष्क शोरूम में महिला जालसाजों ने तीन लाख रुपये कीं चूड़ियां की पार
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

क्वार्सी थाना क्षेत्र स्थित तनिष्क शोरूम में खरीददार बनकर आई तीन महिलाएं तीन लाख रुपये की सोने की चूड़ियां चुरा ले गईं। सीसीटीवी के आधार पर शोरूम के स्टोर मैनेजर ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताते हैं कि तीनों महिलाएं दो अन्य शोरूम में भी गई, लेकिन यहां पर उन्होंने जेवरात देखे पर चोरी नहीं की। पुलिस रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच में जुट गई है।

समद रोड स्थित तनिष्क शोरूम में शुक्रवार को तीन महिलाएं आईं। तीनों महिलाओं ने काउंटर पर बैठे सेल्समैन से कान के बुंदे दिखाने को कहा। सेल्समैन ने बुंदे दिखाए इसी दौरान एक महिला ने काउंटर पर रखा पर्स अपने साथ आई महिला को दिया और वह चली गई।
विज्ञापन


कुछ देर बाद अन्य जेवरात देखने के बाद दोनों महिलाएं भी चली गई। थोड़ी देर बाद सेल्समैन को पता चला कि महिलाएं पर्स को ले जाने में सफल रहीं। पर्स में 82 ग्राम सोने की तीन चू़िड़यां रखी हुई थी।
विज्ञापन


इनकी कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। शोरूम के स्टोर मैनेजर देहलीगेट के मंगल विहार निवासी कृष्णकांत ने क्वार्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को उपलब्ध कराए हैं। पुलिस जांच में पता चला कि उक्त तीनों महिलाएं दो अन्य शोरूम में भी गईं, लेकिन यहां उन्होंने चोरी नहीं की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें