फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने जमकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
वृद्ध ने किशोरी से किया दुष्कर्म का प्रयास, लोगों ने जमकर पीटा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

बन्नादेवी थाना क्षेत्र की रहने वाली किशोरी के साथ सासनी गेट थाना क्षेत्र के सराय सुल्तानी में वृद्ध ने दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंच गए। उन्होंने वृद्ध को जमकर धुना। पुलिस को इस मामले की सूचना तो दी गई, लेकिन कार्यवाही के लिए कोई तहरीर नहीं दी गई है।

बन्नादेवी थाना क्षेत्र की रहने वाली 14 वर्षीय किशोरी सासनी गेट के सराय सुल्तानी स्थित अपनी रिश्तेदारी में रविवार को होने वाले शादी समारोह में शामिल होने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को वह घर के बाहर खड़ी थी तभी वहीं का रहने वाला एक 60 वर्षीय वृद्ध किशोरी को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार तोमर ने बताया कि मामला छेड़छाड़ और मारपीट का प्रकाश में आया है, लेकिन उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें