फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशिक्षण में गैरहाजिर 20 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशिक्षण में गैरहाजिर 20 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन


ब्यूरो,अमर उजाला, अलीगढ़।

मुख्य विकास अधिकारी एवं मुख्य मतदान कार्मिक प्रशिक्षण अधिकारी दिनेश चंद्र ने दूसरे दिन प्रशिक्षण में गैर हाजिर 20 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इन कर्मचारियों से तीन दिन में जवाब मांगा गया है कि वह प्रशिक्षण में अनुपस्थित क्यों रहे..? क्यों न उनके विरुद्ध कार्रवाई हो..? सीडीओ दिनेश चंद्र ने कहा है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 134 के तहत इन सभी के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।

सीडीओ ने बताया कि दूसरे दिन के प्रशिक्षण में नगर निगम के चुनाव में शामिल 70 रिटर्िनंग अफसर और 70 सहायक रिटर्िनंग अफसरों के साथ दूसरे कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया कि मल्टीमोड ईवीएम के कंट्रोल यूनिट से किस तरह से वोट पड़ेंगे..? एक कंट्रोल यूनिट से मेयर और पार्षद दोनों की ईवीएम कैसे कंट्रोल होगी।
विज्ञापन


वोट पड़ने की सही प्रक्रिया क्या है..? दरअसल, नगर निगम चुनाव में इस्तेमाल होने वाली मल्टीमोड ईवीएम की खासियत है कि इसमें जुड़ने वाली कंट्रोल यूनिट मेयर और पार्षद दोनों पदों के वोट को कंट्रोल करेगी। मतदाता को मेयर और पार्षद दोनों के वोट डालने होंगे अगर नहीं डालना हो तो नोटा का इस्तेमाल करेंगे। अगर किसी एक प्रत्याशी को वोट दिया तो वो वोट कैंसल हो जाएगा।

इसीलिए मतदान अधिकारियों और कर्मचारियों को हर प्रशिक्षण सत्र में शामिल होने का निर्देश दिया जा रहा है जिससे वह सारी प्रक्रिया को अभी से समझ सकें और मतदान के दिन उसे सुचारु ढंग से संचालित करें। सीडीओ ने बताया कि नगर निगम के साथ ही नगर पालिका और नगर पंचायतों में पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी और कर्मियों को भी प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन


मतदान पत्र कैसे सेट होगा..? मतपेटिका कैसे रखी जाएंगी..? मतपेटिकाओं की सुरक्षा के लिए क्या उपाय करें। बैलेट पेपर पर वोट कैसे पड़वाएं..? इन्हीं सब पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण रविवार के अवकाश के दिन सुबह 10 से 12.30 बजे तक चला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें