फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायानगरी में नए राजकुमार का पदार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मायानगरी में नए ‘राजकुमार’ का पदार्पण
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।

इन दिनों अलीगढ़ के सितारे बड़े पर्दे पर खूब चमक रहे हैं। हाल ही में शहर की हिमाद्री धीरज फिल्म ‘देसी रेसलर’ में अपने अभिनय का जलवा बिखेर चुकी हैं। इससे पहले विशाल फिल्म ‘वादियां’ में एक दबंग शख्स के किरदार में दिख चुके हैं। अब मायानगरी में एक और नए ‘राजकुमार’ का पदार्पण हो गया है। अलीगढ़ के गांव चंडौस के राजकुमार शर्मा फिल्म ‘कनक’ में अभिनय करते नजर आएंगे।

श्रीकृष्ण शर्मा (गोठनी वाले) के बेटे राजकुमार को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था। वह बीटेक (सिविल इंजीनियरिंग) कर रहे हैं। मिस्टर फिटनेस इंडिया अवार्ड जीतने के बाद राजकुमार मुंबई चले गए। छह महीने के संघर्ष बाद उन्हें ‘कनक’ फिल्म में अभिनय करने का ऑफर मिला। शूटिंग कुछ दिनों में शुरू होने वाली है।
विज्ञापन


दीपावली मनाने घर पर आए राजकुमार ने बताया कि फिल्म की कहानी मुंबई की ‘बार गर्ल’ पर आधारित है। उनकी भूमिका हीरो के दोस्त के रूप में होगी। उन्होंने कहा कि 25 अक्तूबर को मुंबई जाएंगे। इसके बाद शूटिंग शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


कहा, पहले घर वाले उनकी एक्ंिटग के शौक से खुश नहीं थे, उन्हें टोकते थे। जब फिल्म मिलने की बात बताई तब उनके चेहरे पर मुस्कान आई। परिजनों ने पढ़ाई से दूरी न बनाने की नसीहत दी थी और इसी शर्त पर मुंबई जाने को कहा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें