फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ में आरटीओ की सांठगांठ से फिर शुरू हुआ अवैध बस अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
आरटीओ की साठगांठ से फिर शुरू हुआ अवैध बस अड्डा
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।

परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और डीएम के आदेश पर बंद कराया गया अवैध बस अड्डा अब फिर से आरटीओ की मिलीभगत से संचालित हो गया है। इसकी शिकायत ट्विटर पर परिवहन मंत्री से की गई है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों परिवहन मंत्री व डीएम से एक अवैध बस अड्डे के संचालन की शिकायत की गई थी। अधिवक्ता प्रतीक चौधरी व छात्र नेता जियाउर्रहमान की शिकायत पर इसे बंद करा दिया गया था। अब शमशाद मार्केट के चिनार गेस्ट हाउस और कलेक्ट्रेट के सामने से अलीगढ़ से ओखला तक फिर बसों का संचालन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


इस बस अड्डे के संचालकों को इलाके की पुलिस का भी संरक्षण है। अवैध रूप से बसों का संचालन कर परिवहन विभाग को करोड़ों का चूना लगा रहे हैं। यात्रियों से भी मोटा किराया भी वसूला जा रहा है । अवैध बस अड्डे के दोबारा शुरू होने पर प्रतीक चौधरी एड और छात्र नेता जियाउर्रहमान ने ट्विटर पर परिवहन मंत्री से शिकायत कर अड्डे को बंद कराने की मांग की है ।
विज्ञापन


प्रतीक चौधरी एड. ने कहा है कि अवैध बस अड्डा परिवहन मंत्री और डीएम ने बंद कराया था। इसके बावजूद आरटीओ की मिलीभगत से इसका फिर से संचालन किया जाना एक तरह से शासन के आदेशों को ठेंगा दिखाना है। उन्होंने कहा कि सोमवार को डीएम से मिलकर बस माफि या और परिवहन विभाग की शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें