फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ की महिला को गुड़गांव में बंधक बनाकर दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ढाई माह तक बंधक बनाकर करता रहा दुष्कर्म
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अतरौली (अलीगढ़)।

कस्बे के अवंतीबाई चौराहे से अगवा की गई महिला को अपहरण करने वालों ने गुड़गांव में एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। वहां ढाई माह तक महिला के साथ दुष्कर्म किया गया। अपहरणकर्ताआें के चंगुल से बच कर निकली महिला ने अतरौली कोतवाली पहुंचकर अपने साथ हुई अमानवीयता का दर्द बयां किया। थाने में शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की आवाज उठाई।

गंगा पार निवासी एक महिला के अनुसार उसकी शादी छर्रा थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। ढाई माह पूर्व वह अपने देवर के साथ मायके से ससुराल जा रही थी। देवर उसे अवंतीबाई चौराहे पर टैंपो में बिठाने के लिए आया था। टैंपो में बिठाने के बाद खुद कुछ सामान लेने चला गया।
विज्ञापन


महिला के अनुसार टैंपो में बैठने के कुछ पलों में ही मायके के पड़ोसी गांव का एक युवक अपने साथियों के साथ वहां पर आया। उसने अपने साथियों की मदद से जबरन उसे कार में डालकर ले गया। गुड़गांव में एक मकान में बंद रखा। वहां चार लोग उसकी रखवाली कर रहे थे, ताकि भागने न पाए।
विज्ञापन


ढाई माह तक आरोपी युवक उससे दुष्कर्म करता रहा। दो दिन पहले मौका मिलते ही वह उस मकान से निकल आई और एक व्यक्ति से मदद मांगकर किराए के रुपये लिए और जैसे-तैसे अतरौली पहुंची। कोतवाल उत्तमचंद पटेल का कहना है कि इस मामले में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें