फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाल डिग्गी बनी ग्रीन बेल्ट, निखर आया स्वरूप

विज्ञापन
विज्ञापन
लाल डिग्गी बनी ग्रीन बेल्ट, निखर आया स्वरूप
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अब लाल डिग्गी बेल्ट ग्रीन बेल्ट के रूप में विकसित हो चुकी है जिसके लिए स्थानीय लोगों ने नगर निगम का आभार व्यक्त किया। इसी अभियान के तहत चित्रकारों ने मीनाक्षी पुल पर पेंटिंग भी की। साथ ही संकल्प से सिद्धि अभियान ब्लैक डेल पब्लिक स्कूल भी पहुंचा।

भारत सरकार द्वारा 70 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहरवासियाें दिलोें में स्वच्छता और अपने शहर को हरा भरा बनाने के उद्देश्य से ‘संकल्प से सिद्धि अभियान’ को चलाये जाने के निर्देश दिये गये। संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत एक बार फि र नगर निगम शहरवासियेां के दिलों में अपने शहर के प्रति कुछ करने के लिये प्रेरित कर रहा है।
विज्ञापन


इसी अभियान के अंतर्गत सोमवार नगर निगम ने अलीगढ़ के प्रमुख चैराहा लाल डिग्गी पोखर पर पौधरोपण करते हुये ग्रीन अलीगढ़ क्लीन अलीगढ़ का संदेश दिया। नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की पहल पर एक वर्ष पूर्व लाल डिग्गी पोखर के चारों ओर बृहद पौधरोपण वृक्षारोपण करके पौधों को गोद लेकर नगर निगम ने देखभाल का जिम्मा लिया था। आज संकल्प से सिद्धि अभियान के अंतर्गत पहुंचे शहरवासियों को नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा की यह पहल साकार होती दिखी क्योंकि लाल डिग्गी पोखर चारों ओर से हरियाली बिखेर रही है।
विज्ञापन


संयुक्त नगर आयुक्त शिव पूजन यादव ने कहा कि अभियान शुरू होते है और खत्म हो जाते। यदि अभियान के एक भी दिन हम अपने दिल और दिमाग में अपने शहर के लिये कुछ करने की ठान लेते है, तो हमारा यही संकल्प हमें सिद्धि तक पहुंचता है। इस अवसर पर मुख्य कर निर्धारण अधिकारी प्रभारी मीडिया डॉ संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता रमाकांत राम, कर निर्धारण अधिकारी हरगोविंद सिंह यादव, कर अधीक्षक सभापति यादव, अवर अभियंता आरपी यादव, इद्रजीत, कपिल कुमार, स्वच्छता निरीक्षक अनिल आजाद, अहसन रब आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें