स्टेशन पर भुवनेश्वर संपर्क क्रांति से कटा वृद्ध
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
दिल्ली से भुवनेश्वर जा रही भुवनेश्वर संपर्क क्रांति से सोमवार सुबह डाउन रेलवे ट्रैक पारकर रहे वृद्ध की मौत हो गई। काफ ी देर तक शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा, जिसके चलते दो ट्रेनों को दूसरे ट्रैक से गुजारा गया। सुबह 8:50 बजे स्थानीय रेलवे स्टेशन से नॉन स्टाप ट्रेन भुवनेश्वर संपर्क क्रांति को गुजारने के लिए सिग्नल हुआ।
इस बीच स्टेशन के नए पुल के पास करीब 70 साल का वृद्ध रेलवे ट्रैक पार करने लगा, पब्लिक ने ट्रेन देखकर वृद्ध को आवाज भी लगाई। वृद्ध प्लेटफ ार्म पर चढ़ने का प्रयास कर रहा था लेकिन अगले ही पल वह ट्रेन की चपेट में आ गया और मौके पर ही मौत हो गई। चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर एके गौड़ ने जीआरपी को मीमो भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक सेे हटाया। इस बीच कालका एक्सप्रेस और मालगाड़ी को दूसरे ट्रैक से निकाला गया।
युवक के मालगाड़ी से कटे पैर
अलीगढ़। सीमा फ ाटक के पास सोमवार सुबह रेलवे ट्रैक पार करते समय एक युवक के पैर कट गए। आनन-फ ानन में लोगों ने युवक को मेडिकल कालेज पहुंचाया। देहली गेट के घुड़ियाबाग के लोधी की चौपाल निवासी विष्णु कुमार उर्फ विनय सोमवार को सीमा फ ाटक से रेलवे ट्रैक पार करते हुए दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी की चपेट में आ गया जिससे उसके पैर कट गए। चालक की सूचना पर स्टेशन मास्टर ने तत्काल एंबुलेंस सेवा को फ ोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने पब्लिक की मदद से युवक को इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती करा दिया है।