फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा का देश बचाओ देश बनाओ आंदोलन 9 अगस्त को

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा का देश बचाओ देश बनाओ आंदोलन 9 अगस्त को
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़ ।

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक ने कहा है कि अगस्त क्रांति दिवस की याद में पार्टी की ओर से 9 अगस्त को देश बचाओ देश बनाओ आंदोलन की शुरुआत होगी। कलेक्ट्रेट पर सपाई प्रदर्शन करेंगे। पार्टी पूरे प्रदेश में ये आंदोलन शुरू कर रही है।

जिला मुख्यालय पर सपा के कार्यकर्ता एकत्र होंगे और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर अपनी बात रखेंगे। ये प्रदर्शन देश में पीएम मोदी सरकार और प्रदेश में सीएम योगी की सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में होगा।
विज्ञापन


सभी किसानों को कर्जा माफी योजना का पूरा लाभ नहीं मिलने, सरकारी घोषणा होने के बाद भी आलू नहीं खरीदने, बिजली व्यवस्था में कोई सुधार नहीं होने, सड़कों के गड्ढा मुक्ति अभियान में मनमाने ढंग से काम करने, गौवंश और महिष वंश को लाने- ले जाने पर हो रहे हमले, पशु व्यापारियों पर हो रहे हमले के विरोध में होगा।
विज्ञापन


जिसमें ग्रामीण और शहरी इलाकों के हजारों सपा कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस प्रदर्शन के बाद भी अगर शासन प्रशासन ने जनता की मांगाें को गंभीरता से नहीं लिया तो ये आंदोलन और आगे बढ़ेगा। जब तक जनता को राहत नहीं मिलती आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें