फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार विधायकों ने मिलकर निपटाईं तीन समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
चार विधायकों ने मिलकर निपटाईं तीन समस्याएं
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के तहसील दिवसों में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी के आदेशों का असर दिखाई देनेेे लगा है। कोल तहसील में आयोजित तहसील दिवस में मंगलवार को चार-चार विधायकों ने फरियादियों की फरियाद सुनी। इस दौरान कुल मिलाकर 173 शिकायतें आईं। इनमें से तीन का मौके पर ही निराकरण करा दिया गया।
मंगलवार को आयोजित तहसील दिवस में कोल विधायक अनिल पाराशर, शहर विधायक संजीव राजा, बरौली विधायक ठा. दलवीर सिंह और इगलास विधायक राजवीर सिंह दिलेर पहुंचे। इनकी मौजूदगी में शुरू हुआ शिकायतों का सिलसिला। भीषण गर्मी में पसीना पसीना होते हुए आए फरियादियों ने देखते ही देखते शिकायतों का अंबार लगा दिया। कुल मिलाकर 173 शिकायतें दर्ज कराई गईं। इनमें ज्यादातर राजस्व, ब्लाक, बिजली व शिक्षा संबंधी रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ शिकायतें पुलिस, समाज कल्याण अथवा जल निगम से संबंधित रही। आम शिकायत यह थी कि तहसील की एंटी भूमाफिया टास्क फोर्स ने फलां ग्राम पंचायत में अवैध कब्जे हटा दिए, हमारे गांव को क्यों छोड़ दिया गया। चकरोड, नाली आदि पर कब्जे की भी शिकायतें आम रही। इस मौके पर एसडीएम कोल डॉ. पंकज वर्मा ने सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने विभाग से संबंधित शिकायतों का जल्द से जल्द निस्तारण समय सीमा के अंदर कराना सुनिश्चित करने को कहा। तहसील दिवस के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं शिकायतकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें