फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं रुक रही गिट्टी और बालू की ओवरलोडिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
नहीं रुक रही गिट्टी-बालू की ओवरलोडिंग
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

अलीगढ़। आरटीओ विभाग बालू एवं गिट्टी के भरे ट्रकों की ओवरलोडिंग रोकने के भले ही लाख दावे करे, लेकिन सोमवार को बरौली विधायक की सूचना पर हुई चेकिंग ने ही विभाग की पोल खोलकर रख दी। इसके साथ नुमाइश मैदान पर पुन: शुरू हुई मंडी भी उसकी कार्रवाई की कहानी बयां करती है।
परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने हर तरह के ओवरलोड वाहनों पर पूर्ण पाबंदी के निर्देश आरटीओ विभाग के अधिकारियों को दिए। परिवहन मंत्री के निर्देश के बाद विभाग ने बालू तथा गिट्टी के ओवरलोड वाहनों पर पाबंदी लगाने के लिए चेकिंग शुरू कर दी, लेकिन नतीजा कुछ ज्यादा खास नहीं रहा।
विज्ञापन

विभाग के दावे की पोल नुमाइश मैदान में बालू एवं गिट्टी के ओवरलोड खड़े ट्रक स्वयं खोल रहे हैं। कुछ दिन पहले ‘अमर उजाला’ की 25 अप्रैल को लगी खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम ने पुलिस के साथ आरटीओ अधिकारियों को भेजा और 23 ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों ने नुमाइश मैदान में लगने वाली मंडी की ओर रुख नहीं किया। वर्तमान में हालात यह हैं कि यहां पर सुबह ओवरलोड ट्रकों की संख्या आधा सैकड़ा के करीब होती है।
अब आरटीओ विभाग की भी अपनी मजबूरी है। वह अकेले अपने बल पर इनके खिलाफ कार्रवाई नहीं कर सकता। उन्हें इसके लिए पुलिस बल की आवश्यकता होती है। यह बात तो दबी जुबां में अधिकारी कई बार स्वीकार भी कर चुके हैं। चूंकि बालू एवं गिट्टी का काम करने वाले काफी दबंग लोग होते हैं अत: वह टीम के साथ कोई भी वारदात कर सकते हैं।
विज्ञापन

बर्जन
ओवरलोडि वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। मंगलवार को भी 10 वाहन पकड़े हैं। रही बात नुमाइश मैदान में आने वाले ओवरलोड ट्रकों की तो इस मामले को दिखवाया जाएगा।
- डीके सिंह, आरटीओ प्रवर्तन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें