मीट निर्यात में बेहतरीन काम करने पर मिली ट्राफी
ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।
भैंस का मांस निर्यात करने के क्षेत्र में वित्तीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 में देश में बेहतरीन काम करने पर अल हम्द एग्रो फूड प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड को गोल्ड ट्राफी से नवाजा गया है। इस कंपनी के मालिक हाजी जहीर को केंद्र सरकार के उपक्रम कृषि प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (एपीडा), वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय द्वारा यह सम्मान दिया गया। प्रत्येक दो वर्ष बाद निर्यातकों को प्रोत्साहित करने के लिए दोनों संबंधित विभागों द्वारा समारोह आयोजित किया जाता है। इस बार यह आयोजन 12 जून को विज्ञान भवन दिल्ली में हुआ। जिसमें अल हम्द के मालिक हाजी जहीर को गोल्ड ट्राफी देकर सम्मानित किया गया। अल हम्द उदला इलियासपुर में स्थापित है।