फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: एएमयू की 18 बीघा जमीन कब्जा मुक्त, जेसीबी से हटे अवैध निर्माण

विज्ञापन
नगला किला के पीछे स्थित 18 बीघा जमीन पर कब्जा हटाती जेसीबी मशीन। स्रोत : एएमयू
विज्ञापन
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) प्रशासन ने सोमवार को नगला किला के पीछे स्थित 18 बीघा जमीन को कब्जा मुक्त करा लिया। कुलपति के निर्देश पर हुई इस त्वरित कार्रवाई में अवैध निर्माणों को जेसीबी की मदद से हटाया गया।
विज्ञापन



कई दिनों से विवि प्रशासन को भूमि पर अवैध कब्जे की सूचना मिल रही थी। इसके बाद तत्काल एक प्रशासनिक टीम गठित कर मौके पर भेजा गया। टीम ने पहुंचते ही स्थिति का जायजा लिया और बिना देरी किए अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। जेसीबी मशीन से अवैध कब्जे ध्वस्त किए गए और जमीन को पूरी तरह खाली कराकर दोबारा यूनिवर्सिटी के अधीन ले लिया गया है, जो एक चक 18 बीघे का है।


उसके पास एक और चक है, जो 10 बीघे का है। इस संबंध में प्रॉक्टर प्रो. मोहम्मद नवेद खान ने बताया कि 10 बीघे की जमीन को खाली कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि कुलपति का साफ संदेश है कि जहां भी यूनिवर्सिटी की जमीन पर कब्जा है, उसे कब्जा मुक्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें