फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: जेसीबी से गिराया मकान, महिला घायल

विज्ञापन
जेसीबी से गिराया मकान - फोटो : samvad
विज्ञापन
कस्बा के सतरापुर मोड़ के पास रविवार रात को कुछ लोगों ने जेसीबी से मकान का आगे का हिस्सा गिरा दिया। मकान के मलबे में दबकर महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

मामला रविवार देर रात करीब दो बजे छर्रा-नानऊ मार्ग स्थित सतरापुर मोड़ के पास का है। गांव सुनपहर ऐदलपुर निवासी अलीमुद्दीन ने पुलिस को बताया है कि रामफल, यतेंद्र कुमार शर्मा, मुकुल चौधरी उर्फ गौरव, काकू पंडित सहित कुछ अन्य लोग जेसीबी लेकर पहुंचे और मकान का आगे का हिस्सा गिरा दिया। बाहर के कमरे में सो रही उनकी पत्नी जहरा खातून मलबे में दबकर घायल हो गईं। सूचना पर पहुंचे परिजन और पुलिस ने महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत में उन्हें जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। अलीमुद्दीन ने बताया है कि आरोपियों से उसका रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है और मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें