क्षेत्र पंचायत खैर की बैठक शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख सौम्या गौड़ की अध्यक्षता में हुई। इसमें राज्य वित्त आयोग, केंद्रीय वित्त आयोग तथा मनरेगा के लेबर बजट पर चर्चा की गई। 7.90 करोड़ रुपये का मनरेगा मजदूर बजट सर्वसम्मति से पारित किया गया। क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जाने वाले कार्यों के प्रस्ताव प्रस्तुत किए।
खंड विकास अधिकारी आदिल फैज ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में विधायक सुरेंद्र दिलेर ने कहा कि खैर की जनता की समस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों में वह सदैव सहयोग के लिए तत्पर हैं। इस दौरान 11 करोड़ की लागत से हुए कार्यों की पुस्तिका का विमोचन किया गया। पिछले 4.5 वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की ई-बुकलेट भी लॉन्च की, जिसे सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों एवं ग्राम प्रधानों को वितरित किया गया। इस दौरान रेखा गौड़, प्रभाकर गौड़, पवन कुमार, निकेंद्र कुमार, मुकेश, अंजनी देवी, हर्षित चौधरी, नीलम, देवेंद्र, सुभाष चंद्र शर्मा, पुष्पा देवी, गुलवीर, करण आदिम मौजूद रहे।