डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने कलेक्ट्रेट में ध्वजारोहण किया। जय स्तम्भ पर शहीदों को पुष्प अर्पित किए। उन्होंने कहा कि भारत की विविधता पूर्ण समृध्दि, संस्कृति एवं विरासत अनेकता में एकता का प्रतीक है। गणतंत्र दिवस हमें स्वाधीनता के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर जवानों के त्याग और बलिदान को भी याद दिलाने के साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी सुनिश्चित कराता है।
सीडीओ अंकित खंडेलवाल ने विकास भवन में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश चहुमुंखी विकास कर रहा है।अपने पदीय दायित्यों का निर्वहन करते हुए संचालित योजनाओं को पात्र एवं जरूरतमंदो तक पहुंचाया जाए।
इस दौरान अपर आयुक्त कंचन शरण, संयुक्त विकास आयुक्त सर्वेश चन्द्र , एडीएम डीपी पाल, अमित कुमार भट्ट, मीनू राणा, नगर मजिस्ट्रेट चंद्रशेखर, डीडीओ भरत कुमार मिश्रा, खाद्य उपायुक्त मदन वर्मा, शिरीष श्रीवास्तव, कविता सिंह सहित बार एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र पचौरी आदि ने विचार व्यक्त किए।