फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Without Ticket: ईएमयू पैंसेंजर ट्रेन में चेकिंग, बिना टिकट पकड़े गए 74 यात्री

Sun, 22 Oct 2023 09:03 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

पिछले एक सप्ताह में ही चेकिंग में 1282 यात्री बिना टिकट पकड़े गए हैं। कार्रवाई से बिना टिकट यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन
अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर चैकिंग अभियान - फोटो : रेलवे प्रशासन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में 21 अक्तूबर को स्टेशन पर गाजियाबाद-टूंडला ईएमयू पैंसेंजर ट्रेन में चेकिंग की गई। 74 बिना टिकट यात्री पकड़े गए। इनसे जुर्माने के रूप में 22940 रुपये वसूले गए। पिछले एक सप्ताह में ही चेकिंग में 1282 यात्री बिना टिकट पकड़े गए हैं। कार्रवाई से बिना टिकट यात्रियों में खलबली मच गई।
विज्ञापन


रेल मंडल प्रबंधक प्रयागराज हिमांशु बोडानी, वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारी शशिभूषण एवं हिमांशु शुक्ला के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया गया। मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक संजय शुक्ला के नेतृत्व में सीआईटी रामअवतार मीणा, जीत सिंह, रजनीश शर्मा की टीम ने स्टेशन पर गाजियाबाद -टूंडला ईएमयू पैसेंजर ट्रेन में चेकिंग की। 

ट्रेन में 72 यात्री बिना टिकट पकड़े गए। रेलवे अफसरों के अनुसार ट्रेनों में चेकिंग के चलते अब स्टेशन पर ही आय में बढ़ोतरी हुई है और यात्री संख्या भी बढ़ी है। इस दौरान यात्रियों को रेल मोबाइल एप के जरिए टिकट खरीदने को लेकर यात्रियों को जागरूक किया गया। मुख्य वाणिज्यिक निरीक्षक संजय शुक्ला ने बताया कि चेकिंग अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें