फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: 72 वर्षीय द्रोपा की आधार में उम्र 42, नहीं बन सका आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
विज्ञापन
आधार कार्ड में गलत उम्र दर्ज होने के कारण कई लोगों के आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहे हैं। शनिवार को चंदपा के गांव पापरी में सीएचओ अंजलि दीक्षित ने आयुष्मान कार्ड के लिए कैंप लगाया। यहां एक 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला द्रोपा के आधार कार्ड पर उनकी उम्र 42 दर्ज थी, जिससे उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सका।
विज्ञापन




द्रोपा देवी ने बताया कि उनकी सही उम्र 72 वर्ष है, लेकिन आधार कार्ड में गलत दर्ज कर दी गई है। इसकी वजह से काफी परेशानी हो रही है। बैंक एवं सरकारी योजना का लाभ लेने में समस्या आती है। उम्र सही करने के लिए आयु प्रमाण पत्र मांगा जाता है, जो उनके पास नहीं है। कैंप में पहुंचे तो पता चला कि इसी गलती के कारण उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाएगा।




अकेले द्रोपा देवी ही नहीं, बल्कि अन्य कई बुजुर्ग भी इसी तरह की परेशानी से जूझ रहे हैं। आधार कार्ड में गलत जानकारी दर्ज करने वालों की कमी का खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सीएचओ अंजलि दीक्षित ने बताया कि पापरी गांव की नई सूची के अनुसार 35 लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना है, 20 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं। कुछ लोग ऐसे हैं, जो आधार कार्ड की त्रुटि के कारण इसका लाभ नहीं ले पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें