फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार सेल्समैन को ट्रक ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बन्नादेवी इलाके के खैर रोड स्थित चौब सिंह इंटर कालेज के सामने शुक्रवार सुबह एक ट्रक ने साइकिल सवार सेल्समैन को रौंद दिया। हादसा इतना भीषण था कि सेल्समैन की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोगों और राहगीरों ने ट्रक सहित चालक को घेर लिया। पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया। इधर, शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

गिर्राज किशोर लवानियां (50) पुत्र हुकुमचंद निवासी अशोक विहार कालोनी, देव नगर, बन्नादेवी एक बीड़ी-सिगरेट बनाने वाली कंपनी के सेल्समैन के तौर पर काम करते थे। सुबह आठ बजे वह घर से साइकिल लेकर निकले थे। 8:45 बजे खैर बाईपास पर तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें पीछे से रौंद दिया। हादसे को देख आसपास के लोग और राहगीर सहम उठे। उन्होंने दौड़कर ट्रक को घेर लिया। इधर, पुलिस को हादसे की जानकारी दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के लिए उसकी जेब की तलाशी ली, जिसमें पहचान संबंधी दस्तावेज मिलने पर परिजनों को हादसे की जानकारी दी। शव को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया। ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, हादसे की सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते बिलखते हुए पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। मृतक के भांजे अशोक के मुताबिक मामा के चार बेटी और एक बेटा है। इनमें से एक बेटी की शादी कर दी है। ट्रक चालक के खिलाफ बन्नादेवी पुलिस को तहरीर दे दी है। इंस्पेक्टर बन्नादेवी के अनुसार तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें