न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी अलीगढ़ में प्लेसमेंट सप्ताह का आयोजन किया गया। यूआईआईसी की निदेशक डॉ. बबिता जी कटारिया ने कहा कि विद्यार्थियों व उद्योग व समाज की आवश्यकताओं को पूरा करने व रोजगार के अवसरों में वृद्धि के लिए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने यूनिवर्सिटी इंडस्ट्री इंटरफेस सेल की स्थापना की है।
उन्होंने विश्वविद्यालय के मिशन 10 हजार के बारे में कहा कि डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेज के छात्रों को 10 हजार रोजगार का अवसर प्रदान करना है।
प्लेसमेंट में बीटेक, इलेक्ट्रोनिक्स इंजी, इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजी., इलेक्ट्रीकल एंड इलेक्ट्रानिक्स इंजी, सिविल इंजी, एग्रीकल्चर इंजी, बी.फार्म व एमबीए, एमसीए के 1083 विद्यार्थी शामिल हुए।
जॉब फेयर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से हिंदुस्तान कॉलेज फरह, अलीगढ़ कॉलेज ऑफ फार्मेसी, विजन कॉलेज, आईएमएस गाजियाबाद, विवेकानंद कॉलेज, आईटीएम, अलबरकात, एबीईएस गाजियाबाद, आईआईएमटी, गगन कॉलेज, डीएस कॉलेज, एसवी कॉलेज, एमिटी विश्वविद्यालय, गलगोटिया, जीएलए, मंगलायतन यूनिवर्सिटी, एएमयू, डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
कई बड़ी कंपनियां शामिल हुईं। चेयरमैन दिलीप सिंह, चेयरपर्सन मोनिका सिंह, वाइस चेयरमैन अक्षत सिंह ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर टीपीओ अमित प्रताप सिंह, मोहम्मद इमरान सिद्दीकी, लवकुश, अजय कुमार आदि मौजूद रहे।