न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
एएमयू के विभिन्न स्कूलों की नवीं कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया। एएमयू गर्ल्स स्कूल का परिणाम 93.71 प्रतिशत, एबीके गर्ल्स स्कूल का परिणाम 94.69 प्रतिशत, एबीके हाई स्कूल ब्वायज का परिणाम 72 प्रतिशत तथा एसटीएस स्कूल का परिणाम 92 प्रतिशत रहा।
एएमयू गर्ल्स स्कूल में 8वीं कक्षा की छात्रा लक्ष्या राजपूत ने 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में टॉप किया है। स्कूल की प्रिंसिपल आमना मलिक, वाइस प्रिंसिपल राबिया बानो तथा परीक्षा प्रभारी आयशा जुबैर ने अन्य शिक्षकों की उपस्थिति में छात्राओं को पुरस्कार प्रदान किए। एएमयू एबीके हाईस्कूल गर्ल्स में कक्षा नवीं की सौम्या यादव ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर टॉप किया है।
स्कूल की वाइस प्रिंसिपल डॉ. सबा हसन, परिणाम प्रभारी परवीन आदि ने बच्चों को शुभकामनाएं दी। एएमयू एबीके स्कूल ब्वायज में मोहम्मद साद ने 97 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। सैयदना ताहिर सैफुउद्दीन स्कूल (मिंटो सर्किल) का परिणाम सेकेंडरी सेक्शन में 92 प्रतिशत तथा प्राइमरी सेक्शन का परिणाम शत प्रतिशत रहा। प्राइमरी में टॉपर 5वीं कक्षा के मान्य गुप्ता रहे, जिन्होंने 99.9 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। जबकि सेकेंडरी के टॉपर 7वीं कक्षा के अयान खान रहे। इन्होंने 98.84 प्रतिशत अंक प्राप्त किये।