फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओएलएफ ब् ल्यू वर्ड की मान्यता रद कराई जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


एसएसपी आकाश कुलहरि के निर्देश पर शुक्रवार को रामघाट रोड स्थित अवर लेडी फातिमा और जीटी रोड स्थित ब्ल्यू वर्ड स्कूल में अग्निशमन के उपाय परखे गए। एसएसपी ने बताया कि उक्त स्कूलों के निरीक्षण में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था निष्क्रिय एवं अत्यंत दयनीय स्थिति में मिली। यदि कोई अग्नि दुर्घटना होती है तो छात्र, छात्राएं एवं शिक्षक सुरक्षित नहीं रह सकते।

इसलिए स्कूल प्रबंधकों को निर्देशित किया गया है कि वह अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाएं दस दिन में दुरुस्त कराते हुए अग्निशमन विभाग को सूचित करें। अन्यथा बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, विद्यालय निरीक्षक सीबीएसई को मान्यता रद्द करने की संस्तुति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिदिन अन्य स्कूल कालेजों का निरीक्षण किया जायेगा। निरीक्षण करने वाली टीम में अग्निशमन अधिकारी विवेक कुमार शर्मा एवं उनकी टीम लगी रही। इसी क्रम में अन्य स्कूल कालेजों का निरीक्षण किया जाएगा।

निरीक्षण में मिली खामियां
1-होज पाइप का नोजेल निष्क्रिय मिला।
2-अग्निशमन उपकरणों का रखरखाव बहुत खराब था।
3-स्कूल कर्मी अग्निशमन उपकरण नहीं चला पाये
4-डिजास्टर मैनेजमेेंट व एवेक्यूशन प्लान नहीं मिले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें