फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनस्पति विज्ञान पेपर में जंतु विज्ञान के सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शुक्रवार को बीएससी-2 के वनस्पति विज्ञान पेपर में जंतु विज्ञान के सवाल देखकर परीक्षार्थी चकरा गए। अब इस मामले में डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा के कुलपति से शिकायत की जाएगी।

एसवी कॉलेज में दोपहर 3 से 6 बजे की पाली में बीएससी-2 की वनस्पति विज्ञान की परीक्षा थी। जब परीक्षार्थियों को पेपर दिए गए, तो कुछ सवालों को देखकर वह दंग रह गए। यह सवाल वनस्पति विज्ञान के नहीं थे, बल्कि जंतु विज्ञान के सवाल थे।
विज्ञापन


लिहाजा, परीक्षार्थियों ने शोर-शराबा शुरू कर दिया। परीक्षार्थियों के रवैये को देखकर कक्ष निरीक्षक ने वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका शर्मा को परीक्षा कक्ष में बुला लिया।

उन्होेंने पेपर में पाया कि तीन सवाल वनस्पति विज्ञान के न होकर जंतु विज्ञान के हैं। परीक्षार्थी ज्योति शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय की इसमें लापरवाही उजागर होती है। तीन सवाल के नंबर की जिम्मेदारी क्या विश्वविद्यालय प्रशासन लेगा। पेपर बनाने वाले के खिलाफ कार्रवाई होगी या इसका खामियाजा परीक्षार्थियों को ही भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन


उधर, प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने कहा कि दूसरे विषय के सवाल पेपर में आने की बात सामने आई है। विभागाध्यक्ष डॉ. मधुलिका से कहा गया कि वह परीक्षार्थियों से शिकायती पत्र लेकर उन्हें दें, ताकि इस बारे में कुलपति को अवगत कराया जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें