फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की छुट्टी होने पर लगने वाले ट्रैफिक जाम की ‘छुट्टी’ को पुलिस प्रशासन सख्त

Sat, 09 Mar 2019 02:54 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
स्कूलों की छुट्टी के समय लगने वाले जाम की छुट्टी करने के लिए पुलिस प्रशासन सख्त हो रहा है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि रामघाट रोड पर संचालित स्कूलों के प्रबंधन से लगातार सहयोग करने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन


जिससे इस पूरी सड़क पर यातायात सुगम हो सके। इसमें जो भी स्कूल सहयोग नहीं करेंगे उनके खिलाफ विधि संवत कार्यवाही भी अमल में लायी जाएगी। स्कूलों की जिम्मेदारी है कि वो विद्यार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के वाहनों के खड़े करने स्कूली वाहनों के संचालन को जाम रहित बनाने में सहयोग करें।

अगर स्कूल प्रबंधन के पास इतनी जगह नहीं है तो फिर इनकी मान्यता कैसे हो गई। इसकी भी जांच कराई जा सकती है। लेकिन इसकी नौबत नहीं आएगी। पुलिस को पूरा यकीन है कि स्कूल वाले इसमें सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


गौर हो कि गुरुवार सुबह पुलिस चेकिंग के दौरान अवर लेडी फातिमा स्कूल की कुछ शिक्षिकाओं ने पुलिस वालों पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया था पुलिस ने वहां चेकिंग की थी और वाहनों के प्रपत्र देखने के लिए गाड़ियां रुकवा दी थीं।

इसके बाद पुलिस और स्कूल प्रबंधन में कुछ तल्खी आ गई है। गुरुवार की शाम ओएलएफ की प्रिंसिपल सिस्टर ज्योत्सना एसएसपी से मिलने भी गईं थीं और उन्होंने अपना पक्ष भी रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें