फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग वंदे भारत और शताब्दी की, मिली हमसफर एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


रेलवे स्टेशन पर लंबे समय से यहां से गुजरने वाली महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग चल रही है। जनप्रतिनिधियों से लेकर आम जनता भी समय-समय पर रेल मंत्रालय को पत्र भेजकर या ट्वीट कर यात्री समस्याओं से अवगत कराती है।

शुक्रवार को इलाहाबाद मंडल ने दिल्ली से चलकर कटिहार जाने वाली नई दिल्ली कटिहार हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव छह महीने के लिए अलीगढ़ कर दिया है। वहीं जम्मूतवी से टाटा नगर को जाने वाली मुरी एक्सप्रेस का लूसा स्टेशन पर ठहराव कर दिया गया है। लेकिन, बावजूद इसके जिन ट्रेनों को स्टेशन पर ठहराव देने की सालों से मांग चल रही है वह बिना रुके ही अलीगढ़ से गुजर जाएंगी।
विज्ञापन


रेल प्रशासन की ओर से शुक्रवार को दिल्ली से चलकर कटिहार को जाने वाली दिल्ली कटिहार हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव 12 मार्च से पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर छह महीने के लिए अलीगढ़ स्टेशन पर कर दिया गया है।

यह ट्रेन डाउन लाइन में मंगलवार और शुक्रवार को चलती है। वहीं अप लाइन में कटिहार से मंगलवार और शुक्रवार को चलती है। सप्ताह में दो ही दिन यात्री इस ट्रेन का लाभ ले सकते हैं। वहीं मुरी एक्सप्रेस का लूसा स्टेशन पर ठहराव कर दिया गया है।

ए ग्रेड स्टेशन होने के कारण यहां ट्रेनों के ठहराव की काफी मांग है। इनमें सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस, कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस, शिवगंगा एक्सप्रेस, गोरखधाम एक्सप्रेस आदि ट्रेनें शामिल हैं।

लेकिन, इन मांगों को दरकिनार कर रेलवे ने हमसफर एक्सप्रेस का ठहराव किया है। बाद में राजस्व वसूली देखने के बाद इसका ठहराव स्थायी किया जा सकता है।

स्टेशन पर मोबाइल वेंडरों के संचालन की मांग की
क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य संदीप चाणक्य ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को लेकर महाप्रबंधक इलाहबाद को पत्र भेजा हैं। पत्र में उन्होंने कई ट्रेनों के ठहराव, स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था, अलीगढ़ और दिल्ली के बीच एक हाई स्पीड इंटरसिटी ट्रेन के संचालन सहित विभिन्न मांगे की है।

उन्होंने कहा कि डिफेंस कॉरिडोर के लिहाज से अलीगढ़ एक महत्वपूर्ण स्टेशन है। यहां कानपुर से दिल्ली जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस का स्टाप दिया जाए। अलीगढ़ से दिल्ली के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस चलाई जाए। मंडुवाडीह, गोरखधाम एक्सप्रेस जैसी महत्वपूर्ण गाड़ियों का ठहराव हो।
विज्ञापन


बरछी बहादुर पुल पर रेलवे की जमीन पर दुकानों का निर्माण ध्वस्त कराया जाए। स्टेशन पर सिविल लाइन साइड बड़े वाहनों की पार्क करने के लिए पार्किंग बनवाई जाए। इससे स्टेशन के बाहर जाम की स्थिति पैदा न हो। वहीं स्टेशन पर मोबाइल वेंडर के संचालन की भी मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें