फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. हयात गोल्ड मेडल से सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
विज्ञापन

एएमयू के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर शमसुल हयात को डॉ. पंजाब राव देशमुख कृषि विद्यापीठ, अकोला (महाराष्ट्र) के 33वें दीक्षांत समारोह में डॉ. पीएस खनखोजे गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें महाराष्ट्र सरकार में राजस्व एवं कृषि मंत्री चंद्रकांत दादा पाटिल के हाथों दिया गया।
विज्ञापन


प्रोफेसर हयात को यह पुरस्कार कृषि सहित जंतु विज्ञान, मछली पालन तथा कृषि इंजीनियरिंग के क्षेत्र में उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए प्रदान किया गया है। इस अवसर पर प्रोफेसर हयात ने एग्रीकल्चरल बॉटनी विभाग में एक व्याख्यान भी प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें