फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर लिखा गया दहेज पीड़िता का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


महानगर के सिविल लाइंस क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने शादी के नाम पर झांसा देकर विजयगढ़ के एक युवक पर पांच वर्ष तक शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक ने उसके साथ मंदिर में शादी की थी मगर, उसे वैध न मानकर दोबारा शादी करने के एवज में युवक और उसके परिजन शादी में बतौर दहेज में दस लाख रुपये की मांग कर रहे हैं। कोर्ट के आदेश पर थाना सिविल लाइंस पुलिस ने युवक और उसके परिजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
थाना सिविल लाइंस में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने बताया कि वह मूलरूप से हाथरस की रहने वाली है। पांच वर्ष पहले विजयगढ़ के धनवंतरी दवाखाना निवासी अमित श्रीवास्तव से प्रेम प्रसंग हो गया था। युवक ने एक मंदिर में शादी भी कर ली और साथ में रहने लगा। इस दौरान वह दो बार गर्भवती भी हुई तो उसका गर्भपात करा दिया। अब युवक शादी के नाम पर दहेज में 10 लाख रुपये की मांग कर रहा है। उसका परिवार भी उत्पीड़न करने लगा। पैसा न मिलने पर युवक ने उसे छोड़ दिया है। साथ ही एक माह पहले परिवार के साथ मिलकर उसे जान से मारने का भी प्रयास किया। मंदिर में की गई शादी को भी झूठा बता रहा है। इधर, युवती के परिजन भी अब उसे रखने को तैयार नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



युवक द्वारा घर से निकाले जाने के बाद किराए के मकान में रह रही है। इस मामले में थाना सिविल लाइंस पुलिस को र्कई बार शिकायत दर्ज कराई थी। मगर, कार्रवाई नहीं होने पर मजबूरन कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। थाना सिविल लाइंस इंस्पेक्टर के अनुसार युवती की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक, उसके पिता, मां, ननद, देवर व जेठ आदि पर दहेज उत्पीड़न व गर्भपात कराने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें