फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंककर्मियों ने पीएनबी शाखा पर किया धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों, बैंकों के विलय एवं वेतन समझौते में हो रही देरी समेत अन्य मामलों को लेकर शुक्रवार को बैंक कर्मचारियों ने यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के बैनर तले पंजाब नेशनल बैंक की रेलवे रोड शाखा पर धरना प्रदर्शन किया।

वक्ताओं ने कहा कि आल इंडिया बैंक एंप्लाइज एसोसिएशन के 6 लाख कर्मचारी 8 एवं 9 जनवरी को होने वाली देशव्यापी हड़ताल में भाग लेंगे।

जिला मंत्री वीके शर्मा ने बताया कि 8 एवं 9 जनवरी को देश के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत कामगार हड़ताल पर हैं। जनपद के बैंक कर्मचारी 8 जनवरी को ओबीसी रामघाट रोड पर प्रात: 10.30 बजे एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ जनवरी को सभी साथी प्रात: 11 बजे इलाहाबाद बैंक की एएमयू शाखा पर एकत्रित होंगे। यहां से जुलूस के रूप में कलेक्ट्रेट कचहरी तक जाएंगे, जहां सभी ट्रेड यूनियन के साझा मंच की सभा में सम्मिलित होंगे। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में बैंक अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें