फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 प्रतिशत से भी कम है मोबाइल एप से कक्षावलोकन की रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
डेस्क न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

अलीगढ़। मोबाइल एप के माध्यम से बीआरसी सहसमन्वयक कक्षाओं का अवलोकन नहीं कर रहे हैं। जब इसकी रिपोर्ट बेसिक शिक्षा निदेशक ने देखी तो जिले की रिपोर्ट 25 प्रतिशत से भी कम है। इस संबंध में उन्होंने बीएसए को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने बीएसए से यह भी कहा है कि सह समन्वयकों को द्वारा मोबाइल एप से कक्षाओं के अवलोकन को ही उनके कार्य दायित्व का मासिक मूल्यांकन किया जाए।
विज्ञापन


बेसिक शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि एक अगस्त से सह समन्वयकों को विद्यालय में अनुश्रवण के दौरान मोबाइल एप से कक्षाओं का अवलोकन करने के निर्देश दिए गए थे. प्राप्त डैशबोर्ड का विश्लेषण करने पर पता चला कि जिले की स्थिति 25 प्रतिशत से भी कम है। इसलिए उन्होंने बीएसए को इस स्थिति के बारे में कारण बताने के लिए पत्र जारी किया है। साथ ही उक्त प्रक्रिया को शत प्रतिशत पूर्ण कराया जाए। साथ ही यह भी कहा कि अब सह समन्वयकों के कार्य दायित्व का निष्पादन का मासिक मूल्यांकन इस आधार पर किया जाए कि उनके द्वारा निर्धारित विद्यालयों में कक्षाओं का अवलोकन मोबाइल एप से किया गया है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें