फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबकी बार नवरात्र इज्जतघर के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अबकी बार नवरात्र इज्जतघर के साथ। चौंकिये मत, स्वच्छता में शक्ति के मूलमंत्र को लेकर प्रशासन इस बार नवरात्र पर अभिनव प्रयोग करने जा रहा है। इसके तहत नवरात्रि के नौ दिन हर गांव में नोडल अफसर भ्रमण कर सर्वश्रेष्ठ शौचालय का चयन करेंगे और उस शौचालय में नवरात्रि की पूजा करेंगे। यही नहीं उसके लाभार्थी को भी सम्मानित किया जाएगा।

मुख्य विकास अधिकारी दिनेश चंद्र ने स्वीकार किया कि लोगों को स्वच्छ शौचालय के प्रयोग के प्रति जागरूक करने तथा हेय दृष्टि से देखे जाने वाले शौचालयों के प्रति सम्मान का भाव जगाने के लिए अबकी बार नवरात्र इज्जतघर के साथ योजना तैयार की गई है। वैसे भी हमारी संस्कृति के अनुसार हर उपयोगी वस्तु की पूजा का प्रावधान है।
विज्ञापन


इस योजना में हर गांव के लिए नामित नोडल अफसर गांव में जाकर हाल ही में बने सभी स्वच्छ शौचालयों का निरीक्षण करेंगे और सर्वश्रेष्ठ शौचालय का चयन करेंगे। नवरात्रि के दौरान उस शौचालय में पूजा का आयोजन किया जाएगा। उसके लाभार्थी को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन


शौचालय के घटिया निर्माण पर छह सचिवों को नोटिस
शौचालय निर्माण के सत्यापन के दौरान बुधवार को नामित जिला स्तरीय अफसरों ने 250 गांवों में बने शौचालयों की समीक्षा की। इस दौरान छह गांवों में बने कुछ शौचालयों के निर्माण की गुणवत्ता घटिया मिली। सीडीओ ने सभी को तीन दिन के अंदर गुणवत्ता में सुधार के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी है कि निर्धारित अवधि में गुणवत्ता में सुधार न होने पर संबंधित प्रधान व सचिव के विरुद्घ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें