फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुखमरी से नहीं बीमारी से हुई थी खुशी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन

सादाबाद। ग्राम पंचायत वेदई के मजरा नगला हट्टी 10 सितंबर को हुई बच्ची खुशी की मौत भुखमरी से हुई या बीमारी से, इसकी जांच करने के लिए बुधवार को एडीएम रेखा एस चौहान, एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने गांव नगला हट्टी में पहुंचकर पूरे मामले की जांच की। जांच में लिए गए बयानों के बाद बच्ची की मौत बीमारी की वजह से होना सामने आया।

एडीएम रेखा एस चौहान ने बच्ची खुशी पुत्री भूरी सिंह की मौत के मामले में गांव के राशनडीलर, ग्राम प्रधान के अलावा पड़ोसियों के बयान दर्ज कराए। गांव वालों से भी पूछताछ की गई। स्कूल में बच्ची को मिलने वाले मिड-डे-मील के संबंध में भी जांच कराई गई। यही नहीं, गांव की आंगनबाड़ी को भी मौके पर बुलाया गया। आंगनबाड़ी मृतक बच्ची के गर्भवती होने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ज्योत्सना बंधु ने बताया कि जांच में सामने आया है कि बच्ची खुशी की मौत भुखमरी की वजह से नहीं हुई। उसके सभी परिजन मलेरिया से पीड़ित पाए गए हैं, लिहाजा खुशी को भी मलेरिया था। उसको कई दिनों से बुखार भी आ रहा था। बीमारी की वजह से ही खुशी की मौत हुई है। गांव में भी कई लोग मलेरिया से पीड़ित पाए गए थे। खुशी को स्कूल में भी मिडडेमील दिया जा रहा था, इससे भुखमरी से खुशी की मौत होने का सवाल ही पैदा नहीं होता। जांच के दौरान राजस्व निरीक्षक डीसी पौरूष, आपूर्ति निरीक्षक यतीशचंद्र गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें