फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आई स्वच्छता सर्वेक्षण की बारी

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


स्वच्छ गांव स्वच्छ जिला योजना में जिले के प्रत्येक गांव में सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह गुरुवार आज सुबह छह बजे लोधा ब्लाक के गांव खेड़ा खुशखबर से करेंगे।

इसके बाद न्याय पंचायत स्तर पर तैनात किए गए नोडल अफसरों की मौजूदगी में प्राइमरी, माध्यमिक, मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारा एवं अन्य सार्वजनिक स्कूलों में विशेष सफाई एवं जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। एक अगस्त से केंद्र सरकार की टीमें यहां आकर 10 गांवों का दौरा कर अब तक चले अभियानों की जमीनी हकीकत पता कर रिपोर्ट तैयार करेंगी। सर्वेक्षण अभियान 31 अगस्त तक चलेगा।
विज्ञापन


यह जानकारी प्रेस से रूबरू होते हुए डीएम ने दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान यह सुनिश्चित किया जाएगा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में सप्ताह में कम से कम चार दिन तक विशेष सफाई हो। जरूरत पड़ी तो मनरेगा की राशि का उपयोग कर विकास कार्य कराए जाएंगे। माध्यमिक विद्यालयों में शौचालय बन गए हैं।

अब प्राइमरी विद्यालयों में शौचालय निर्माण से लेकर उनकी सफाई पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह अभियान मुख्यत: चार बिंदुओं ओडीएफ, पौधरोपण, पॉलिथीन मुक्ति एवं स्वच्छ ग्राम स्वच्छ जिला योजना पर आधारित है। सर्वे टीमें इन्हीं बिंदुओं पर सर्वे रिपोर्ट तैयार करेंगी। हर बिंदु पर अलग-अलग प्वाइंट्स दिए जाएंगे। मसलन प्रत्यक्ष निरीक्षण पर 30 प्रतिशत, नागरिकों के फीडबैक पर 35 प्रतिशत तथा सर्विस लेबल प्रगति पर 35 प्रतिशत अंक मिलेंगे।

उन्होंने अब तक हुए शौचालय निर्माण की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 79.25 प्रतिशत व्यक्तिगत स्वच्छ शौचालय बने हैं। जबकि 79602 शौचालय बनने शेष हैं। अब तक 362 गांव ओडीएफ हो चुुके हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि दो अक्तूबर तक सभी गांव ओडीएफ हो जाएंगे। जो रह जाएंगे उन्हें बाद में ओडीएफ करा लिया जाएगा।
विज्ञापन


गांधी जयंती पर मोदी देंगे स्वच्छता पुरस्कार
डीएम ने बताया कि दो अक्तूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वच्छता सर्वेक्षण में अव्वल जनपद एवं ग्राम पंचायतों को पुरस्कार देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें