फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काले हिरन को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


गांव दुनाई के जंगलों में कुत्तों ने एक काले हिरन को बुरी तरह घायल कर दिया। भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री दिनेश पचौरी एवं अन्य ग्रामीणों ने बमुश्किल उसे कुत्तों के चंगुल से छुड़ाकर वन विभाग को सूचना दी। अस्पताल ले जाते समय हिरन ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।

भारतीय किसान संघ के जिला मंत्री दिनेश पचौरी ने बताया कि जंगलों से भागते हुए काला हिरन पर कुत्तों ने हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। जैसे ही पता चला तो वह और अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हिरन को कुत्तों के चंगुल से बचाया। उसके बाद तत्काल 100 नंबर एवं वन विभाग को फोन से सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन विभाग के आला अधिकारी तत्काल गांव दुनाई में पहुंच गए। उसके बाद दिनेश पचौरी समेत अन्य ग्रामवासी अपनी गाड़ी लेकर वन विभाग की टीम के साथ काले हिरन को पशु चिकित्सालय ले गए, लेकिन हिरन ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उसका अलीगढ़ पशु चिकित्सालय में जिला चिकित्साधिकारी की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया गया। इसके बाद हिरन का अंतिम संस्कार करा दिया।

इस मौके पर वन विभाग के अधिकारी रनवीर सिंह, अवधेश दरोगा, डॉ. रिंकू शर्मा, कुलदीप शर्मा, जीतू शर्मा, मूला शर्मा, मुकेश जी मौके पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें