न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय (एसवी कॉलेज) में बीएससी, बी.कॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई से होगी, जबकि बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे।
बीएससी (बायो) की प्रवेश परीक्षा 12 जुलाई को दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक होगी। बीएससी (गणित) की प्रवेश परीक्षा 13 जुलाई को दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक होगी। बी.कॉम प्रथम वर्ष की प्रवेश परीक्षा 14 जुलाई को दोपहर एक बजे से 2:30 बजे तक होगी। प्रवेश परीक्षा ओएमआर शीट पर होगी।
बीए प्रथम वर्ष में प्रवेश मेरिट के आधार पर होंगे। कट ऑफ सूची 9 जुलाई को जारी होगी और प्रवेश 10 जुलाई से शुरू होंगे। एमए, एमएससी व एमकॉम द्वितीय वर्ष में प्रवेश प्रक्रिया 10 से 20 जुलाई तक चलेगी।
प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार परीक्षार्थियों को दो ओएमआर शीट दी जाएंगी। एक शीट परीक्षार्थी अपने साथ ले जा सकेंगे। स्नातक प्रथम वर्ष के प्रवेश के दौरान प्रवेशार्थी को दूसरी ओएमआर शीट लानी होगी। इस प्रवेश परीक्षा में नकारात्मक मूल्यांकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।